एमपीएल के रेलवे लाइन निर्माण कार्य को झंडा गाढ़ ठप करवाते रैयत।
निरसा|एमपीएल रेलवे लाइन के लिए पांड्रा मौजा संख्या-95 में कार्य शुरू किए जाने के विरोध में मुआवजा भुगतान व एवार्डी बनाए जाने को लेकर शुक्रवार को भाजपा का झंडा गाड़ रेलवे लाइन निर्माण कार्य को बंद करवा दिया गया। रेलवे लाइन निर्माण में अधिग्रहित हो रही जमीन के रैयतों का कहना है कि पांड्रा मौजा संख्या 95 का मामला वर्तमान में भू-अर्जन पदाधिकारी के पास लंबित है। विस्थापितों को अब तक न तो एवार्डी बनाया गया और न ही जमीन के बदले मुआवजे का भुगतान हुआ। पूर्व में भी विस्थापितों द्वारा रैयतों के मुआवजा भुगतान की मांग की जा चुकी है। मौके पर रतन तिवारी, चंदन गोराई, सपन गोराई, किशन राय, मनोज आदि थे।