पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरसा जामताड़ा रोड के दुकानदार हो रहे हैं विस्थापित: टुन्ना सिंह

निरसा-जामताड़ा रोड के दुकानदार हो रहे हैं विस्थापित: टुन्ना सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरसा|निरसा-जामताड़ा रोड के विस्थापित दुकानदारों की बैठक शुक्रवार को गांधी बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से रोजी-रोटी रोजगार संघ के सचिव टुन्ना सिंह मौजूद थे। बैठक में फुटपाथ दुकानदारों को पुनः विस्थापित कर निजी स्वार्थ में कुछ प्रतिनिधियों द्वारा नई दुकानों का निर्माण कर आवंटन किए जाने का विरोध किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए टुन्ना सिंह ने कहा कि वर्ष 1998 से निरसा-जामताड़ा रोड के दुकानदार राजनीतिक गतिविधियों का शिकार बनकर अतिक्रमण का दंश झेल रहे हैं। वर्तमान में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत नोटिस के कारण दुकानदारों के बीच रोजी-रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा निर्गत नोटिस असंवैधानिक व गलत है। दुकानदारों के प्रतिनिधियों को शामिल किए बगैर निर्णय लेना प्रशासनिक पदाधिकारियों के चरित्र को उजागर करती है।

खबरें और भी हैं...