पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छापेमारी में बालू लदे दो व एक कोयला लदे ट्रैक्टर जब्त

छापेमारी में बालू लदे दो व एक कोयला लदे ट्रैक्टर जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|निरसा/कालूबथान

जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को कालूबथान ओपी क्षेत्र के लेदाहेड़िया के समीप छापेमारी अभियान चलाकर तीन ट्रैक्टर को जब्त किया। जब्त ट्रैक्टरों में दो में बालू व एक में कोयला लदा था। जिला खनन पदाधिकारी ने चालक सहित जब्त ट्रैक्टरों को कालूबथान ओपी के हवाले किया। इस संबंध में कालूबथान पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चला रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाया तो दो ट्रैक्टर व बिना नंबर के ट्रैक्टर में बालू लदा व ट्रैक्टर में कोयला लदा पाया। वहीं चालक खेरकियारी निवासी गंथ मंडल, गुलियाडीह निवासी गोविंद राय व चांचपोतारी निवासी रूपलाल मांझी को भी हिरासत में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...