पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निसिंग से बदनारा सड़क टूटी, लोग परेशान

निसिंग से बदनारा सड़क टूटी, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग| निसिंग से गांव बदनारा तक रोड़ की हालत खस्ता बनी हुई है। बीते कई माह पहले 12 फीट से 18 फीट तक बनाने के उखाड़ी गई सड़क निरंतर हादसों का कारण बनी हुई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आने वाली टूटी सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई। जिसकी ओर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने काफी दिनों से कोई ध्यान नहीं दिया। निसिंग से बदनारा की ओर जाने वाली करीब 6 किलोमीटर की दूरी की सड़क को विभाग की ओर से कई माह पहले उखाड़ा था, लेकिन विभाग पत्थर डालकर सड़क को बनाना ही भूल गया। जिस कारण काफी दिनों से सड़क उबड़ खाबड़ बनी हुई है। पत्थरों की वजह से सड़क निरंतर हादसों को निमंत्रण दे रही है। दुपहिया वाहन चोटिल व बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। सिरसल व बदनारा वासियों में समाजसेवी रामजवारी शर्मा, राकेश शर्मा,जयप्रकाश, सुखदेव, रामकुमार, रामगोपाल, रिंकू, महेंद्र, रामविलास, ईशम सिंह, धर्मपाल व रामपाल सहित अन्य का कहना है। चौड़ा करने के लिए विभाग की कई माह पहले उखाड़ी गई सड़क की खस्ताहाल बनी है।

खबरें और भी हैं...