पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा शक्ति संगठित होकर करे समाज का उत्थान : राणा

युवा शक्ति संगठित होकर करे समाज का उत्थान : राणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग| भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद राणा गोंदर ने कहा कि युवाओं को अपना खोया हुआ राजनीतिक वर्चस्व फिर से कायम करना होगा। जिसके लिए युवा शक्ति को संगठित होकर समाज का उत्थान करना होगा। उन्हें राजनीति के साथ साथ सामाजिक तौर पर भी स्वयं का विकास करना होगा, ताकि समाज में उन्हें अहम् स्थान मिल सके। विनोद राणा ने गुरुवार को गांव बरास, सांभली व निसिंग में लोगों को 20 मई को सफीदो में महाराणा प्रताप जयंती में पहुंचने का निमंत्रण देते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा पहले राजपूताना रियासत होती थी। आज संगठन के बिना राजपूत विकास के स्तर पर पिछड़ते जा रहे है। इस वर्चस्व को फिर से विकसित करना होगा। ताकि समाज को नई दिशा मिल सके।

खबरें और भी हैं...