‘सभी के सहयोग से लाडो धाम सेवा समिति कर रही है अपना कार्य’
निसिंग| बेटियों की सुरक्षा के मद्देनजर गांव नरुखेड़ी व दादूपुर बस अड्डे पर स्थित लाडो धाम सेवा समिति की ओर से विस्तार किया जाएगा। इससे पूर्व यहां बेटियों के बैठने का स्थान राजकीय महिला कॉलेज को लेकर बनाया गया है। लाडो धाम सेवा समिति के सदस्यों में चेयरमैन कमांडो गुरमीत नरवाल, जिला परिषद सदस्य बलवान सिंह, ग्राम सरपंच नरेंद्र नरवाल, राजेंद्र, ईश्वर काजल, गुरपाल नरवाल व धर्मपाल सहित अन्य ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी आस पास के ग्रामीणों व मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट किया है। सभी के सहयोग से लाडो धाम सेवा समिति अपना कार्य कर रही है। जिसका भविष्य में सभी को लाभ मिलेगा। इस मौके पर समाजसेवी मेहर सिंह, धर्मपाल पाढा, भगवंत सिंह भांबा, मलखन मंजूरा, संजय मैहला, जयदेव आर्य, कृष्ण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।