निसिंग|शहर के नगरपालिका कार्यालय के सामने 24 सफाई कर्मचारियों ने
निसिंग|शहर के नगरपालिका कार्यालय के सामने 24 सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को भी धरने पर डटे रहे, जबकि ठेकेदार के द्वारा रखे गए 20 कर्मचारी दोपहर बाद काम पर लौट आए। पुलिस सुरक्षा के बीच ठेकेदार के कर्मचारियों ने शहर में साफ सफाई की। कर्मचारियों की सुरक्षा के मध्य नजर नपा के चेयरमैन सलिंद्र चौहान, सचिव रविप्रकाश, अमरजीत लाडी, रामेश्वर प्रजापत, बंसीलाल उर्फ बिल्लू, बंटी जांगड़ा सहित अन्य सफाई कर्मचारियों के साथ शहर के मैन बाजार में अपना योगदान दिया। वहीं दूसरी ओर डीसीरेट पर लगे नपा के 24 सफाई कर्मचारी खंड सचिव रामप्रताप की अध्यक्षता में धरने पर बैठे रहे। इस संबंध में नपा चेयरमैन सलिंद्र चौहान का कहना है कि शहर में कई दिनों से सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।