पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करंट से ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत बिजली निगम के कर्मचारियों पर आरोप

करंट से ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत बिजली निगम के कर्मचारियों पर आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग. ट्रांसफार्मर पर बिजली निगम की लापरवाही को दिखाते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | निसिंग

गांव बरास खुर्द में ट्रांसफार्मर से करंट लगने से गुरुवार रात्रि एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विभाग के एसडीओ, जेई व एएलएम के खिलाफ नारेबाजी भी की। मृतक कमल शर्मा गांव के सालासर पीर के पास बने ट्यूबवेल नंबर तीन पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था,बिजली की सप्लाई चालू करने के लिए ट्रांसफार्मर की लाइन डाउन करने के बाद तार को ठीक करने चढ़ा था, लेकिन हाइटेंशन की तार सीधे ट्रांसफार्मर के साथ जोड़ी हुई थी। जिस कारण व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों में विजय शर्मा, राजकिशन राणा, प्रवीन हरिजन, राजबीर कश्यप, मोहित, रिंकू, प्रकाश, कृष्ण, राजपाल शर्मा, लीला राम, मोहन लाल,महिंद्र व राजेश सहित अन्य बिजली विभाग के एसडीओ,जेई व एलएम पर आरोप लगाया कि पानी की टैंकी में रखे ट्रांसफार्मर की सप्लाई सीधे जीओ स्विच से न देकर सीधे ट्रांसफार्मर में दे रखी थी।

खबरें और भी हैं...