निसिंग | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष लाडी ने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र की हत्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। लाडी शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। लाडी ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस व जेडीएस को बहुमत होने के बावजूद कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाकर लोकतंत्र की हत्या की है।
भाजपा द्वारा संविधान को तोडऩे का षडय़ंत्र रचा जा रहा है। जिससे आम आदमी की आजादी को लेकर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि मेघालय व मणिपुर में लोकतंत्र की हत्या करने के बाद अब भाजपा ने वही खेल कर्नाटक में करने का काम किया है,जो लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। लाडी ने सुप्रीमकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कोर्ट ने आदेश दिया कि येदियुरप्पा सरकार को शनिवार को शाम चार बजे बहुमत सिद्ध करना है।