पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली विभाग की छापामार टीम के साथ लोगों ने दुर्व्यवहार कर की मारपीट

बिजली विभाग की छापामार टीम के साथ लोगों ने दुर्व्यवहार कर की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | शहर में बिजली विभाग टीम की छापामार कारवाई के दौरान तीन व्यक्तियों के खिलाफ दुर्व्यवहार व मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। बिजली विभाग की टीम एसडीओ युवराज सिंह के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया था। जिसमें सुरेंद्र सिंह, जेई भलेराम, मोहर सिंह, मोहन लाल, जोगिंद्रपाल, एलएम डी रेट लगे रोहतास व विजिलैंस थाना एचसी गुरचरण सिंह सहित अन्य कर्मियों ने रात्रि 8 बजे शहर में छापामार कारवाई शुरू की।

चेकिंग करते हुए करीब सवा नौ बजे रविंद्र सिंह मलका के घर पर बिजली चोरी की कारवाई करते समय रविंद्र व उसका भाई व एक अन्य व्यक्ति ने टीम के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। बाद में एलएम डीसी रेट पर लगे रोहतास कुमार के साथ इन तीन व्यक्तियों ने मारपीट व दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके तहत पुलिस ने एसडीओ युवराज सिंह के बयान पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...