निसिंग| बस्तली गांव स्थित महर्षि वेद व्यास सीसे स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। स्कूल संचालक कुलदीप सिंह ने बताया कि 12वीं कक्षा के परिणाम में 15 बच्चों ने मैरिट व 28 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें शिवानी, रूबल, प्रिंस कौर अमुपुर, सुलेखा रामगढ़, ज्योति, नसिका, प्रीती गुनियाणा ने स्कूल का नाम रोशन किया है। कुलदीप सिंह ने बताया कि 2009 में बोर्ड के परीक्षा परिणाम में स्कूल प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा था। वर्ष 2013 में प्रदेश में स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया था। कुलदीप सिंह ने इस सफलता का श्रेय स्कूली स्टाफ सदस्यों व छात्र छात्राओं को दिया।