पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में बेटी की शादी के लिए रखे डेढ़ लाख रुपए और जेवरात ले गए चोर

घर में बेटी की शादी के लिए रखे डेढ़ लाख रुपए और जेवरात ले गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | शहर के वार्ड-4 में शनिवार दिनदिहाड़े घर से लाखों की चोरी हो गई। महिला पेरेंट्स टीचर मीटिंग पीटीएम के लिए स्कूल में गई हुई थी। महिला अपने घर पर ताले लगाकर गई थी। बाद में उसने आकर देखा तो घर के ताले टूटे हुए हैं। अमरीक कौर ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने लड़के के साथ जब स्कूल गई थी तो चोर उसके घर का ताला तोड़कर एक लाख 50 हजार रुपए नकदी, आठ ताेले सोने के जेवरात व 10 तोले चांदी के जेवर चुरा ले गए। अमरीक कौर का कहना है कि वह कुछ ही महीनों के बाद अपनी बेटी की शादी करने की तैयारी कर रही थी। घटना के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...