पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘स्कूलों में भी दी जाने लगी बेहतर शिक्षा’

‘स्कूलों में भी दी जाने लगी बेहतर शिक्षा’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग| शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शनिवार को शिक्षा में सुधार को लेकर अभिभावकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य एमा रेहडू ने की। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नपा के चेयरमैन सलिंद्र चौहान व बंसी लाल उर्फ बिल्लू पहुंचे। प्रधानाचार्य ने कहा कि गांव सिंघड़ा के स्कूल से आठवीं कक्षा पासकर 9 वीं कक्षा में आई कमजोर छात्राओं को पढ़ाने के लिए छुट्टियों में अतिरिक्त कक्षाओं का प्रबंध किया गया है, ताकि उनका भविष्य संवर सके। आने वाले समय में उनका भी परिणाम भी बेहतर हो सके। प्रधानाचार्य ने बताया कि इसी स्कूल की छात्रा सीमा देवी पर्वतारोहण के लिए फ्रेंडशिप के लिए झंडा गाड़ने गई हुई है।

खबरें और भी हैं...