निसिंग| शहर में शनिवार को भी सफाई कर्मी धरने पर डटे रहे। नपा कार्यालय के सामने धरना दिया व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की, जिसकी अध्यक्षता महिला प्रधान विद्या देवी व खंड सचिव रामप्रताप ने की। मंच संचालन इंद्र सिंह ने किया। धरने पर सर्वकर्मचारी संघ के ब्लाॅक प्रधान महेंद्र पांचाल व आॅल हरियाणा पावर कार्पोरेशन यूनियन के चेयरमैन कुलवंत सिंह ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा हमारी मांगें नहीं मानी जाती तब तक धरना जारी रहेेगा। वहीं दूसरी ओर बीडीपीओ की ओर से भेजे गए 10 सफाई कर्मचारियों ने शहर में साफ-सफाई की। धरने पर सभी सफाई कर्मी मौजूद रहे।