पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांवरिया सोलमेंट में लगी आग, करोड़ों का सामान जला

सांवरिया सोलमेंट में लगी आग, करोड़ों का सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार शाम को शहर की ट्रक यूनियन के पास बने सांवरिया सोलमेंट में आग लगने से बारदाना, पाॅलिस व मशीनरी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

राइस मिल के मजदूरों व आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। सांवरिया सोलमेंट के संचालक रोमी सिंगला व भीम सिंगला ने बताया कि आग लगने से उनका करोड़ों रुपए का नुुकसान हो गया। समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच जाती तो इतना अधिक नुकसान नहीं होता। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। इसके बावजूद भी दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। उन्होंने बताया कि आग करीब सात बजे लगी, लेकिन गाड़ी 8 बजकर 45 मिनट तक भी नहीं पहुंची।

करनाल. निसिंग स्थित सांवरिया सोलमेंट में लगी आग।

खबरें और भी हैं...