पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘बीमारियों से बचने के लिए सफाई का रखें ध्यान’

‘बीमारियों से बचने के लिए सफाई का रखें ध्यान’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | नपा के सफाई कर्मियों के धरने पर डटे होने के कारण नगरपालिका चेयरमैन सलिंद्र चौहान व भाजपा के प्रदेश महामंत्री जनराज पोपली के नेतृत्व में सोमवार शहर में कूड़े का उठान किया गया। सफाई अभियान श्री सनातन धर्म शिव मंदिर से शुरू कर सांभली रोड तक सफाई की गई व कूड़े का उठान भी साथ ही किया गया। इस अभियान में उनके साथ नपा के उप चेयरमैन विनोद सिंगला, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बिंद्र पहलवान, समाजसेवी पंजाब सिंह, बंसी लाल उर्फ बिल्लू, लक्खी ओढ़, चंद्रमोहन शर्मा, बंटी जांगड़ा सहित अन्य ने शहर में स्वच्छता कायम करने का काम किया, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। सड़क के आसपास किनारों पर गंदगी की सफाई की। बाद में उन्होंने मेन बाजार के नालों की सफाई कर कचरे का उठान किया।

खबरें और भी हैं...