पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रथयात्रा भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम करेगी : नफे सिंह

रथयात्रा भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम करेगी : नफे सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता नफे सिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों को भुलाकर प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा ही आमजन की हितैषी रही। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में किसान, व्यापारी व मजदूर वर्ग को सम्मान दिया गया था। सोमवार को पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि तीन जून की जनक्रांति रथ यात्रा रैली में लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में समालखा पहुंचने का निमंत्रण देते हुए निसिंग में बोल रहे थे, जिसकी अध्यक्षता मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह लाडी ने की। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में शुरू की जा रही है, जो प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच भाजपा की पोल खोलने का काम करेगी। इस मौके पर साधा सिंह, महेंद्र हथलाना, इंद्र सिंह, शोभा सिंह, राजेश नरूखेड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...