पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने दिया नपा के सफाई कर्मियों को समर्थन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने दिया नपा के सफाई कर्मियों को समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निसिंग | सोमवार को नगरपालिका के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे सफाई कर्मियों को ग्रामीण सफाई कर्मियों ने अपना समर्थन दिया। लगातार धरने पर बैठे नपा के सफाई कर्मचारियों को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के प्रधान जसवीर सिंह, नरेश औंगद,गंगाधर कैथल, सुरेंद्र जींद, वीरेंद्र कैथल, सूरज पुंडरी व पिंटू अठवाल सहित ने धरना पर पहुंच कर्मचारियों को समर्थन दिया। अपने संबोधन में प्रधान जसवीर सिंह ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती है ,तो तब तक धरना जारी रहेगा। ठेकेदारी प्रथा का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर इंद्र सिंह, विद्या देवी, रामप्रताप सिंह, कमल सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...