पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंथुनाथ का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया

कुंथुनाथ का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| सकल दिगंबर जैन समाज के सान्निध्य में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मन्दिर में आचार्य श्री इन्द्र नंदी महाराज के सान्निध्य में आयोजित भगवान कुंथुनाथ का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौला एवं राकेश संघी ने बताया कि सोमवार को श्रद्धालुओं ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ का अभिषेक कर शांतिधारा की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नित्य नियम पूजा, देव शास्त्र गुरु पूजा व मूलनायक शांतिनाथ की पूजा के साथ भगवान कुंथुनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। सुनील भाणजा ने बताया कि भगवान कुंथुनाथ के मोक्ष कल्याणक पर श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाया। नसियां जैन मन्दिर , बड़ा जैन मन्दिर, बंपुई वालों के चैत्यालय व बिचला जैन मन्दिर सहित सभी जैन मन्दिर में भगवान कुंथुनाथ की शांतिधारा कर पूजा अर्चना के बाद मोक्ष लड्डू चढ़ाया। इस अवसर पर भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई।

खबरें और भी हैं...