पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी गठित

भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी गठित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमहंस आश्रम में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष पोखरलाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर रमेश चन्द किवाड़ा को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक रतनलाल चौधरी, उपाध्यक्ष कानाराम सुनारा, मंत्री केदार भुरटिया, सह मंत्री देवनारायण जाट, युवा प्रमुख कमलेश सुनारा, गौ सेवा प्रमुख के पद पर सीताराम जांगिड़ को मनोनीत किया है। अध्यक्ष रमेश चन्द ने बताया कि सोमवार को कृषि उपज मण्डी में समर्थन मूल्यों में जिंस की खरीद में किसानों को हो रही परेशानी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...