पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने जनहित में किए काम, भाजपा पर राजनीतिक प्रहार

कांग्रेस ने जनहित में किए काम, भाजपा पर राजनीतिक प्रहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक. डीसीसी में आयोजित ओबीसी विभाग की बैठक में पदाधिकारियों का स्वागत करते ।

कार्यालय संवाददाता|टोंक

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए तथा जनता की भावनाओं के साथ कुठाराघात करने के आरोप लगाए। प्रदेश कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के संयोजक राजेन्द्र सैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने योजनाओं के नाम परिवर्तन करने का कार्य किया। जनहित की योजनाएं कांग्रेस ने बनाई, लेकिन भाजपा ने जनता के साथ ही कुठाराघात किया।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष राहुल सैनी ने की। राहुल सैनी ने कहा कि कांग्रेस को फिर से जनता में लाने के लिए कांग्रेस के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का अनुभव ओर युवाओं की कड़ी मेहनत जरूरी है। कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव एवं टोंक प्रभारी सुमंत सिंह जगावत एवं प्रदेश महासचिव भंवर सिंह बिश्नोई ने प्रदेश की जनता सत्ता में बदलाव का मूड बना चुकी है, कांग्रेस राजस्थान में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। बैठक में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रदेश सहसंयोजक सऊद सईदी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवजीराम मीणा, पूर्व उपसभापति सलीमुद्दीन खान, सेवादल के जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालिक खान, सैयद मेहमूद शाह, छात्रसंघ अध्यक्ष सतवीर गुर्जर, हंसराज गाता, जर्रार अहमद, राहुल गांधी बिग्रेड जिलाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, लाभचंद अजमेरा, ओबीसी विभाग जिला उपाध्यक्ष जीतराम चौधरी पराना, कमलेश सैनी, उनियारा तहसील अध्यक्ष अमोलक चौधरी, निवाई तहसील अध्यक्ष विनोद सैन, शहर अध्यक्ष जगदीश सैनी, उपाध्यक्ष मनीष बहकवा, देवली तहसील अध्यक्ष पोलूराम चौधरी, पीपलू संयोजक हंसराज यादव, सैय्यद आतिफ नकवी, नितिन चौरासिया, कजोड़ धनखड़, दौलत शर्मा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस अनुराग शर्मा, भंवरलाल सैनी, जीतराम चौधरी, महावीर सैनी, हीरालाल यादव, राजाराम चौधरी, आनंदी लाल तंवर, कांग्रेस आईटी सेल संयोजक मुदस्सर मोहम्मद खान, इमरान अली आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...