आनंद भयो अपार म्हारे सतगुरु आया पावणा ..
गुन्सी.लुहारा में श्रीमद भागवत कथा के समापन पर आयोजित भजन संध्या में भजन प्रस्तुति देते कलाकार व उपस्थित श्रद्धाल।
गुन्सी| गांव लुहारा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के समापन पर विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ । गायक कलाकार रामकुमार मालुणी ने महाराज गजानंद आओ जी म्हारी सभा में.., गाकर गजानन महाराज की वंदना की। इसके बाद उन्होंने आज तो आनंद भयो अपार म्हारे सतगुरु आया पावणा ..,कर गुरु वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद गायक मालुनी ने क्या लेके आया बंदे क्या लेके जायेगा.., थारो राम हृदय माही बाहर क्यों ..मन ओम विष्णु ओम विष्णु रट रे थारा पाप जावेला कटे रे.., टप टप खून जरे तेजो नाग से बात करें ..,पति म्हारा चला गया जी वाह ने खा गयो कालो नाग .., काया को रोग मिटा दे रे भैरू रींगस वाला ..सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी।
गोरक्षा सेना की बैठक
टोंक | नाथ समाज छात्रावास में रविवार को गोरक्ष सेना की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष रामराज योगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार योगी की मौजूदगी में फरवरी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। प्रभुलाल योगी, महामंत्री छत्रधर योगी, प्रचार मंत्री मिंटू योगी, निवाई तहसील अध्यक्ष चिरंजी लाल योगी, मीडिया प्रभारी गणेश योगी, कमल योगी, कजोड़ योगी थे।