माली समाज के 151 जोड़े बनेंगे जीवन साथी
माली (सैनी ) समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में 18 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के अध्यक्ष नारायण मुंशी ने बताया कि सम्मेलन में 151 जोड़े जीवन साथी बनेंगे।
आज होगा महिला संगीत
सोमवार को सम्मेलन स्थल पर महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मायला कुंड सत्यनारायण भगवान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई सम्मेलन स्थल पहुंचेगी। मंगलवार की रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीय पर बावडी वाले बालाजी मंदिर टोंक रोड से निकासी निकाली जाएगी तथा बुधवार को पाणिग्रहण संस्कार का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर माली समाज के सभी प्रतिष्ठान दो दिन तक बंद रखे जाएंगे।