बजरी से भरा ट्रक जब्त
बजरी से भरा ट्रक जब्त
निवाई| बरोनी पुलिस एवं खनिज विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बनास नदी से बजरी से भरा एक ट्रक, तीन खाली ट्रक एवं दो जेसीबी मशीनें जब्त की है। थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि पुलिस व खनिज विभाग की टीम ने सोहेला के समीप बजरी भरकर आ रहे एक ट्रक एवं बजरी भरने जा रहे तीन खाली ट्रकों को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने बजरी भरने जा रही दो जेसीबी मशीनों को भी जब्त किया है।