पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने निकाला केंडल मार्च

कांग्रेस ने निकाला केंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस ने निकाला केंडल मार्च

टोंक|कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर शहर में उन्नाव, कठुआ गैंगरेप पर जिला काग्रेस कमेटी ने गुरूवार की रात 12 बजे कैंडल मार्च निकाली। प्रवक्ता सुनिल बंसल ने बताया कि देश में दुष्कर्म व बढ़ती घटनाओं के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के इण्डिया गेट पर कैडेल मार्च निकाला। उसी का अनुसरण करते हुए घंटाघर पर काग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर मार्च निकाला। जबकि घंटाघर पर ऐसी घटनाओ के विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जेबा खां, अल्पसख्यंक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष युसुफ इन्जिनियर, सेवादल के प्रदेश सगंठन मन्त्री नईमुद्दीन अपोलो, जावेद चिश्ती, अहसान बाबा, जहीर पार्षद, मोहसिन, हर्षित बंसल, पूर्व पार्षद राकेश जैन, खुसरो आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।

भाषा की कुशलता व दक्षता पर कार्यशाला आयोजित

निवाई|डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा भाषा की कुशलता व दक्षता पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में प्रथम दिन शिक्षा विभाग की डीन डॉ. शुभा शर्मा ने भाषा की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। द्वितीय दिवस की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग की डीन शुभा शर्मा ने आए हुए सम्मानित लेागों का स्वागत किया। मेनेजमेन्ट के डीन प्रो. रविप्रकाश ने बताया कि व्यक्ति की जितनी अधिक रूचि भाषा को सिखने में होगी उतनी ही अधिक भाषाएं वह सीख सकता है। ग्लोबल स्कूल की प्रिन्सिपल शिवानीसिंह ने भी भाषा की महत्ता को बताया। मानविकी के एचओडी डॉ. फैजी ने बताया कि पृथ्वी पर सभी प्राणियों के लिए भाषा की आवश्यकता है। मानविकी के असिस्टेन्ट प्रो. रौनक शर्मा ने बताया कि सम्प्रेषण के लिए जितनी आवश्यकता भाषा की होती है उससे कई अधिक आवश्यकता भाषा के बोलने के तरीके तथा हमारे शारीरिक हाव-भाव को उचित रूप से व्यक्त करने की होती है। कार्यशाला के दौरान एन्करिंग प्रो. शिखा सर्वा ने की।

लुहारा में भजन संध्या आज

निवाई| गांव लुहारा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के समापन अवसर पर शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक पं. राकेश कुमार शास्त्री ने श्रीमद भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को श्रीराम चरित मानस परायण प्रसंग पर प्रवचन दिए। श्रद्धालु सरदार चौधरी ने बताया कि शनिवार को समापन के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में गायक कलाकार रामकुवार मालुणी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

उर्स की तैयारियाें को लेकर खादिमों ने कसी कमर

पचेवर|पांच पीरों की धरा पचेवर के झरमलिया नाड़ी वाले पीर साहब रहमतुल्लाह अलेह की मजार पर आयोजित होने वाले सालाना उर्स की पैयारियां परवान पर हैं। खादीम पीर मोहम्मद राजपुरा ने बताया पीरसाहब के छठे उर्स के लिए सभी खदीमों में कार्य विभाजन किया गया है। मजार के आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई व उर्स के दौरान होने वाली महफिले कव्वाली के लिए जयपुर से कव्वालों की टीम को बुलाया गया है। तीन दिवसीय उर्स के प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए खादीम पीर मोहम्मद ने बताया 17 अप्रैल को 8 बजे मिलाद शरीफ, 18 अप्रैल को चादर चढ़ाने के साथ ही महफीले कव्वाली का आयोजन किया होगा। इस मौके पर झंड़ा भी चढ़ाया जाऐगा। हिन्दू- मुस्लिम एकता के लिए मिसाल इस उर्स में कस्बें के हिन्दू व मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में शिरक़त करते है।

हवालात व मालखाने में घुसा सांप, थाने में मचा हड़कंप

दूनी|थाना के हवालात व मालखाना में गुरूवार शाम एक नागिन के घुस जाने से थाना में अफरा-तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद नागिन को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। घाड थाना क्षेत्र के धुंआकला निवासी असलम रंगरेज गुरूवार शाम पुलिस थाने में अपनी गाडी के कागजात छुड़ाने गया था। इस दौरान उसने सांप को हवालात में घुसते हुए देख लिया। इस पर उसने शोर मचाया। इस बीच सांप हवालात से निकलकर मालखाना में चला गया। इस दौरान उक्त दोनों जगहों पर कोई भी व्यक्ति नहीं था। पुलिसकर्मियों उसे पकड़ने की काफी मशक्कत की, लेकिन वह उनके हाथ नहीं आया। इसके बाद सांप पकड़ने में माहिर लोगों को बुलाया। जिन्होंने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

मुख्य लाइन में बूस्टर लगाने से पेयजल सप्लाई बाधित

मोर|गांव पंवालिया व मांदोलाई में जलदाय विभाग की अनदेखी के चलते मैन लाइन में अवैध रूप से बूस्टर लगाने से क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। जिससें क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं के पानी नहीं आने से पेयजल संकट खडा हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घर-घर नल कनेक्शन है लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने मैन लाइन से अवैध रूप से बूस्टर लगाकर पानी खींचने से अन्य उपभोक्तओं के पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी की लेकिन ध्यान नहीं देने से उपभोक्ताओं को पेयजल संकट जूझना पड रहा है। इसी प्रकार गांव मांदोलाई में भी मैन लाइन से बूस्टर लगाकर पानी लिया जा रहा है। जिससे पॉइंटों में दबाव से नहीं आने से लोगों को घंटे पानी का इंतजार करना पड रहा है। यहां पर कई लोग सीधे लाइन से पाइप जोडकर पानी की चोरी कर रहे है।

लोकार्पण-शिलान्यास कार्य में सांसद-विधायक लेंगे भाग

देवली|नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को कई लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्य सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक राजेन्द्र गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न होंगे । अधिशाषी अधिकारी भगवत सिंह परमार ने बताया कि अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष पर लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्य का आयोजन नगरपालिका परिसर, देवली में किया जाएगा। इस दौरान अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष पर मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा (वर्ष 2018-19) अन्तर्गत अम्बेडकर भवन का शिलान्यास तथा नगरपालिका द्वारा महात्मा गांधी उद्यान, स्वामी विवेकानन्द उद्यान, सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान, एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में करवाये गये जीर्णोद्धार कार्यो के लोकार्पण सहित विकास कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए जाएगे। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष रेखा जैन एवं उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौधरी लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि होंगे।

खबरें और भी हैं...