कृषि मंडी में सौंफ की बम्पर आवक
निवाई|कृषि मंडी में इन दिनों सौंफ की लगातार आवक हो रही है । कृषि मंडी में बौंली, पीपलवाडा, सपोटरा, लालसोट, पट्टिया, सहित अनेक गांवों से सौंफ बिकने के लिए आ रही है। शुक्रवार को कृषि मंडी में करीब 2500 से अधिक सौफ की बोरियां बिकने के लिए आई। मंडी में सौंफ की आवक अधिक होने से जयपुर सहित आसपास के सौफ के व्यापारी मंडी में सौफ की खरीद के लिए आ रहे है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंगलाल बेनीवाल व शिवप्रकाश पारीक ने बताया कि सौफ के भाव शुक्रवार को 5 हजार से 9 हजार तक रहे। इस दौरान कृषि मंडी व्यापारी अमित कटारियां, व्यापार मंडल के मंत्री राजेन्द्र टोडवाल, सुनिल अग्रवाल, अमित धामाणी,सुशील कोलाडा, शिव प्रकाश पारीक,त्रिलोकचंद जैन, ताराचंद बोहरा, संजय भाणजा, पवन बोहरा सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।