साधारण सभा की बैठक में छाया हैंडपंपों का मुद्दा
साधारण सभा की बैठक में छाया हैंडपंपों का मुद्दा
निवाई| शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में प्रधान चन्द्रकला गुर्जर की अध्यक्षता में व विधायक हीरालाल रैगर की मौजूदगी में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पानी व बिजली सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। मिटिंग में राहोली सरपंच कमलेश चावला व चतुर्भुजपुरा सरपंच श्योजीराम ने बताया कि क्षेत्र में अधिकतर हैडपंप खराब पडे हुए हैं। जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद हैडपंपों की मरम्मत नहीं की जा रही है। सरपंच रमेश यादव ने कहा कि हैंडपंपों के ठीक नहीं होने से भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा जाएगा।