गांव राहोली के मुख्य बाजार व बस स्टैंड से हटाया अतिक्रमण
मंगलवार को गांव राहोली में अभियान चलाकर पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में एसडीएम हरिताभ आदित्य के नेतृत्व में मुख्य बाजार एवं बस स्टैंड पर हो रहे वर्षो पुराने अतिक्रमण को हटाया गया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमियों ने विरोध किया जिन्हें समझाया। पंचायत पंसार अधिकारी बीरबल मीणा ने बताया कि राहोली में बस स्टैंड सहित मुख्य बाजार में कई वर्षो सेे प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिसको जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार गजेन्द्र गोयल, विकास अधिकारी हनुमान मीणा, सरपंच कमलेश चावला, पंचायत प्रसार अधिकारी पूरणमल टेलर, ग्राम विकास अधिकारी गिरधरसिंह तंवर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रविन्द्र वर्मा सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था।
निवाई. गांव राहोली में मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।