निवाई की बैंक में राशि जमा कराने आया, 1.43 लाख रु गायब, अफरा-तफरी
निवाई| बड़ी के मंदिर के समीप स्थित एसबीआई की शाखा में राशि जमा करवाने आए पेट्रोल पम्प के मैनेजर को राशि कम पड़ने पर बैंक में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप प्रबंधक कैलाश विजय मंगलवार की दोपहर 1 बजे निवाई व शिवाड पेट्रोलपंपों की 6 लाख 46 हजार रुपए की राशि जमा करवाने के लिये पहुंचा । राशि जमा करवाने के दौरान दौरान 1 लाख 43 हजार रुपए की राशि कम मिलने पर उसने इसकी सूचना पेट्रोल पंप के मालिक पवन शर्मा को दी। पेट्रोल पंप मालिक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाधिकारी रामजीलाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान थानाधिकारी ने बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।