पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुनि श्री विश्रांत सागर महाराज का निवाई में मंगल प्रवेश

मुनि श्री विश्रांत सागर महाराज का निवाई में मंगल प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई. मुनि श्री विश्रांत सागर महाराज के मंगल प्रवेश में शामिल श्रद्धालु।

निवाई|मंगलवार को सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज ससंघ का निवाई शहर में गाजे बाजे के साथ मंगल प्रवेश किया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज गाँव मूण्डिया से मंगल विहार कर सुबह निवाई शहर में मंगल प्रवेश किया । इस दौरान मुनि श्री को समाजसेवी विष्णु बोहरा, सुशील आरामशीन, राजेश बनेठा, अशोक जैन, त्रिलोक जैन, नीरा जैन, अजीत काला, दिनेश जैन, विमल सोगानी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने श्रीफ ल चढ़ाकर मंगल प्रवेश करवाया। विमल जौला ने बताया कि मुनिश्री विश्रांत सागर जी महाराज शहर के अर्हम इण्डस्टीज से गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर वर्धमान आटोमोबाईल पर पहुंचे जहाँ सुनील भाणजा के नेतृत्व मे विधायक हीरालाल, विमल झिलाय, मदन लाल मास्टर, नन्द लाल चौधरी,राकेश संघी, नरेश सोगानी ने मुनि श्री का पाद प्रक्षालन कर अगुवानी की। वहा से रवाना होकर जमात, दामोदरजी सर्किल ,गणगोरी बाजार, नसियाँ जैन मन्दिर, बिचला जैन मन्दिर, सब्जी मण्डी, बड़ा बाजार होते हुए बड़ा जैन मन्दिर पहुँचे जहाँ भगवान पारसनाथ के दर्शन कर बिहारी भवन में धर्म सभा आयोजित हुई। इस अवसर पर महावीर प्रसाद पराणा, अशोक चंवरिया, सुशील कटारिया, सुरेश चंवरिया, सतीश भाणजा,नरेश हतोना, राजेश गिन्दोडी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...