पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निवाई:मान स्तंभ जिन बिम्ब महामस्तकाभिषेक महोत्सव में अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

निवाई:मान स्तंभ जिन बिम्ब महामस्तकाभिषेक महोत्सव में अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई | सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मन्दिर में आचार्य इन्द्रनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित 6 दिवसीय मान स्तंभ जिन बिम्ब महामस्तकाभिषेक महोत्सव अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हुआ। प्रवक्ता विमल जौला व मंत्री अशोक कुमार जैन सिरस नेे बताया कि पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोचारण के साथ मान स्तंभ जिन बिम्ब महामस्ताकाभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव की शुरूआत समाज के लोगों द्वारा आचार्य श्री को श्रीफल चढ़ाकर की गई।

इसके पश्चात मानस्तम्भ पर चारों दिशाओं में विराजमान भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा के गाजे-बाजे के साथ पं. सुरेश के शास्त्री के मंत्रोच्चार द्वारा श्रद्धालुओं ने अभिषेक में भाग लेकर पुण्यार्जन किया। इसमें समाज सेवी रमेशचंद सुशील कुमार गिंदोड़ी, पदम चंद पारसमल जैन पहाड़ी, नेमीचंद संजय कुमार सिरस, विमल कुमार बगड़ी, विमल कुमार योगेश जैन झिलाय, कनकचंद महावीरप्रसाद जैन, लालचंद जैन विमल चंद निर्मल कुमार भाणजा को मस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जौंला ने बताया कि महोत्सव के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की भक्ति पूर्वक पूजा अर्चना की। इस दौरान मूल नायक शांतिनाथ भगवान की विशेष पूजा अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।

भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप व मोक्षकल्याणक पर शांति मंडल विधान के साथ धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर मन्दिर अध्यक्ष महावीरप्रसाद माधोराजपुरा, विमल बडेरा, दिनेश गिंदोड़ी, बंटी कठमाणा, संजय जैन, महावीर बड़ागांव, रामपाल चंवरिया, पारस चन्द सिरस, विमल जौला, मुकेश हेमलता बनेठ, पदमचन्द बहड़ एवं नेहरू बड़ागांव सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...