सआदत अस्पताल व निवाई स्वास्थ्य केन्द्र में आज पुरुष नसबंदी शिविर
सआदत अस्पताल व निवाई स्वास्थ्य केन्द्र में आज पुरुष नसबंदी शिविर
टोंक| परिवार नियोजन में नवाचार करते हुए पुरुष नसबंदीवार दिवस के तहत इस बुधवार को प्रथम पुरुष नसबंदी दिवस आयोजित किया जाएगा। जो जिले के जिला सआदत अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाई होगा। सीएमएचओं डाॅ. जीएल मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत परिवार नियोजन में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की भागीदारी के लिए यह नवाचार किया गया है। इसके लिए जिले में उपलब्ध एनएसवी प्रशिक्षित सेवा प्रदाताओं की टीम की संख्या के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर नसबंदी सेवायें प्रदान करने के साथ ही आमजन में पुरुष नसबंदीवार के प्रभावी प्रचार-प्रसार गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। वही प्रत्येक चिकित्सा अधिकारी, एलएचवी, एएनएम ब्लाॅक पीएचसी आशा सुपरवाईजर व आशा सहयोगिनियों की एक टीम के रूप में काम कर इस अभियान को सफल बनाए। ताकि परिवार नियोजन के स्थाई साधनों को अपनाने में पुरुषों की भागीदारी बढाई जा सके। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं परिवार कल्याण कार्यक्रम की विशेष मॉनिटरिंग के लिए नियुक्ति किए गए है। एपुरुष नसबंदी से संबंधित प्रचार-प्रसार का प्रदर्शन कर जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पम्पलेट, दीवार लेखन एवं फ्लेक्स बैनर के माध्यम से विशेषकर ग्रामीण क्षैत्रों में प्रचार-प्रसार जा रहा है।