पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीपलू में तीन ट्रेलर व ट्रक आपस में भिड़े

पीपलू में तीन ट्रेलर व ट्रक आपस में भिड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलू में तीन ट्रेलर व ट्रक आपस में भिड़े

भास्कर न्यूज|पीपलू

जिला परिवहन कार्यालय के पास मंगलवार सुबह खड़े ट्रक के सामने से एक के बाद एक तीन ट्रेलर टकरा गए। घटना मेंे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। जिला परिवहन कार्यालय के पास परचूनी के समान से भरा एक ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक का मुंह निवाई की ओर था।

सुबह निवाई की ओर से आ रहा एक ट्रेलर खड़े ट्रक में सामने की ओर से जा घुसा। इस दौरान ट्रेलर के पीछे आ रहे दो ट्रेलर भी एक-दूसरे के पीछे से जा भिड़े। तीनों ट्रेलर खाली थे। हादसे में किसी भी वाहन के चालक, खल्लासी के कोई चोटें नहीं आईं। हादसे की सूचना के बाद बरौनी थाना से पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका स्थिति का जायजा लिया। थानाप्रभारी ने बताया कि अभी किसी भी ट्रक या ट्रेलर वाले ने रिपोर्ट नहीं दी।

खबरें और भी हैं...