मोटूका पेट्रोल पंप के समीप ढाबे में लगी अचानक आग, नकदी सहित सामान खाक
मोटूका पेट्रोल पंप के समीप ढाबे में लगी अचानक आग, नकदी सहित सामान खाक
निवाई| नेशनल हाइवे 12 पर गांव मोटूका के पास पेट्रोलपंप के समीप एक ढाबे में अचानक आग लग गई। तेज आंधी चलने के कारण आग ने पूरे ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया। आग में 50 हजार रूपये की नकदी, दो फ्रीज, करीब 20 कुर्सिया, सात तख्ते व 20 टीन जल गए। आग से ढाबे के बाहर खडी तीन मोटरसाईकिल भी जल गई। ढाबा मालिक सीताराम गुर्जर ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे ढाबे में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरा ढाबा आग की चपेट में आ गया। आग की लपटे तेज होने के कारण हाईवे पर ट्राफिक रुक गया। आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना दी।
युवाओं के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 18 को
टोंक| जिला उद्योग केन्द्र एवं संबंधित विभाग की ओर से निवाई में 18 मई को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित होगा। महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने व उनकी स्थापना के लिए युवाओं को करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं भामाशाह रोजगार सृजन योजना के ऋण के ऑनलाइन आवेदन भरने, हस्तशिल्पियों एवं बुनकरों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के आवेदन, प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा योजना के तहत पंजीकरण करने एवं ऋण आवेदन पत्र की जानकारी दी जाएगी। शर्मा ने निवाई के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के युवाओं को शिविर में आकर इसका फायदा उठाने की अपील की।
गुर्जर समाज की बैठक में छात्रावास निर्माण व समाज सुधार पर दिया बल
टोडारायसिंह| कस्बे में गुर्जर समाज सुधार कमेटी की बैठक का आयोजन केकड़ी रोड स्थित डोई सदन में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण कटारिया की अध्यक्षता में । जिसमें समाज के छात्रावास, नुक्ता प्रथा, बाल विवाह व शिक्षा पर चर्चा की गई। बैठक में हर परिवार में से प्रत्येक बच्चे व बच्चियों को पढ़ाने एवं बाल विवाह न हो पर जोर दिया गया। इसके लिए समाज में जागरूकता पैदा करने पर बल दिया गया। कस्बे में गुर्जर समाज के छात्रावास के कार्य को शुरू करने के पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर गुर्जर समाज सुधार समिति अध्यक्ष रंगलाल खटाणा, जिलाध्यक्ष बछराज गुर्जर, घनश्याम गुर्जर, रामफूल पीआरओ, दीपक डोई, गोपाल प्रधान, बाबूलाल, किसान लाल गुर्जर, छीतर लाल गुर्जर, पोखर गुर्जर पूर्व सरपंच, रामचंद्र गुर्जर डीआर सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।