टोंक|राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सलीम भारती ने कैलाश माली को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सलीम भारती ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कैलाश को 15 दिन में जिला कार्यकारिणी गठित कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए है।
बैरवा प्रदेश महासचिव मनोनीत
निवाई|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशों पर कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पद पर रामनिवास बैरवा को नियुक्त किया है। इसी प्रकार कांग्रेस विचारधारा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रतनलाल भाटी एवं सगठंन मे एसटी युवा मोर्चा प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकुमार मीणा के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव बाबूलाल मीणा ने मुकेश मीणा हनुतिया को जिलाध्यक्ष के पर पर नियुक्त किया है।
भाजपा महिला मंडल डांगरथल की बैठक सम्पन्न
निवाई|गांव डांगरथल में शनिवार को भाजपा महिला मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष कैलाशी देवी गुर्जर की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुशीला सालोदिया की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिला महामंत्री एवं जिला प्रभारी सुशीला सालोदिया ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में डांगरथल मण्डल महामंत्री रचना गुर्जर, हंसा, राजा, संतोष, गलोल गीता, भागुती, धापू, बदाम देवी, लाली देवी, रामघनी एवं सूरमा सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद थे।
हैंडपंप के पास गंदगी से लोग परेशान
उनियारा|कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में हैंडपंप के पास गड्ढ़ों में पानी कीचड़य़ुक्त भरा रहने से पानी भरने के दौरान लोगों को परेशानी होती है। कीचड़युक्त पानी में मच्छरों के पनपने के कारण बीमारी का भी डर रहता है। हैंडपंप से व्यर्थ बहने वाला पानी वहीं पास के गड्ढे में भरा रहता है, जिसके पास में ग्रामीण महिला व पुरूष पानी पीने का का भरते रहते हैं। वहीं हैंडपंप पर स्नान करते है, जिससे लोगों में इनके काटने से बीमार होने का डर बना रहता है। लोगों ने पंचायत प्रशासन को पानी निकासी की व्यवस्था के लिए हैंड़पंप के पास नाली निर्माण करवाने की मांग की, लेकिन पंचायत प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
रामनिवास बैरवा कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नियुक्त
टोंक|कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज ने शहर के रामनिवास बैरवा को प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। साथ ही आशा व्यक्त कि है कि रामनिवास बैरवा की इस नियुक्त से संगठन मजबूत होगा।
परमेश्वर जांगीड बने दूनी तहसील समाज के अध्यक्ष
दूनी|दूनी-देवली तहसील जंागीड ब्राहम्ण अधिकारी-कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को कालानाडा बालाजी मंदिर में हुई। इसमें परमेश्वर जांगीड को सर्व सहमति से जांगीड समाज कर्मचारी-अधिकारी समिति का अध्यक्ष मनोनित किया गया। कालानाडा बालाजी मंदिर में हुई बैठक में जांगीड समाज अधिकारी-कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम जांगीड,वरिष्ठ सेवानिवृत्त एक्सईएन भंवरलाल जांगीड,पूरण मल जांगीड,गोपाल जांगीड,मथुरालाल जांगीड,सौभागमल जांगीड के अलावा जांगीड समाज के अधिकारीकर्मचारी मौजूद थे।
रामअवतार पारीक बने तहसील अध्यक्ष
पीपलू|क्षेत्र के पारीक समाज की बैठक मदनलाल पारीक नटवाडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें रामलक्ष्मण पारीक कुरेडी की देखरेख में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें रामअवतार पारीक तहसील अध्यक्ष, घनश्याम चौगाई उपाध्यक्ष, प्रमोद कुरेडी महामंत्री, महावीरप्रसाद नानेर कोषाध्यक्ष, अशोक जंवाली संगठन मंत्री, रामलक्ष्मण कुरेडी, ओमप्रकाश नानेर संयोजक एवं कौमुदी पीपलू, ब्रजेश कुरेडी, हंसराज, सत्यनारायण नानेर प्रतिनिधि मनोनीत किए गए है।
किसान जिला कलेक्टर को ज्ञापन कल
टोडारायसिंह|किसान नेता रतन खोखर सहित कई किसान 21 मई को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। जिसमें टोडारायसिंह की गौण मंडी को पूर्ण मंडी का दर्जा दिलाने, फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने, बीसलपुर बांध का ओवरफ्लो पानी टोरडीसागर व घारेडा सागर में डलवाने, फसल बीमा क्लेम दिलाने, चना व सरसो की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए कांटा बढाने आदि मांग की जाएगी।
खरोई मंे सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
दूनी|खरोई गांव में रविवार से सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। क्रिकेट टीम के रामप्रकाश मीणा,हंसराज मीणा सहित टीम प्रभारियों ने बताया कि देव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रविवार से छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी।
निवाई. गांव डांगरथल में भाजपा महिला मंडल डांगरथल की मिटिंग में उपस्थित मंडल की पदाधिकारी
उनियारा. हैंडपंप के पास भरा हुआ कीचड़य़ुक्त पानी, जिससे बीमारी फैलने की आशंका रहती है ।