पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहुमत सिद्ध करने से पूर्व येदियुरप्पा का इस्तीफा, लोकतंत्र व संविधान की जीत

बहुमत सिद्ध करने से पूर्व येदियुरप्पा का इस्तीफा, लोकतंत्र व संविधान की जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक. खुशी व्यक्त करते कांग्रेस जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

टोंक|कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता ने कर्नाटक मे बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा के येदियुरप्पा द्वारा सरकार बनाकर विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने से पहले इस्तीफा दिए जाने पर लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया। साथ ही नरेंद्र मोदी और अमित शाहर के अहंकार की हार हुई। लोकतंत्र की इस जीत की खुशी पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से घंटाघर पर कांग्रेसी कार्यकत्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, महावीर तोगडा, शकीलुर्रहमान, दिनेश चौरासिया, पंड़ित शैलेंद्र शर्मा, प्रदेश संगठक सेवादल धर्मेंद्र सालोदिया, जिला मुख्य संगठक अब्दुल खालिक खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेबा खान, नेता प्रतिपक्ष निवाई राजकुमार करनानी, देवकरण गुर्जर, रामलाल सैनी, हंसराज गाता, जर्रार खान, छात्र संघ अध्यक्ष सतवीर गुर्जर, इम्तियाज खान, पार्षद विकास लोदी, पूर्व पार्षद मोहम्मद फारूख, ओबीसी जिलाध्यक्ष राहुुल सैनी, रशीद भाई इंटक, शंकर कच्छावा, युसुफ यूनिवर्सल, शहर संगठक इरशाद खान, आईटी सेल के मुद्दसर, एहसान बाबा, अनुराग गौतम, जावेद चिश्ती, आदि मौजूद थे।

कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत पर कांग्रेसियों ने खुशियां मनाई

टोडारायसिंह. आतिशबाजी कर खुशियां मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

टोडारायसिंह|कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को येदूरप्पा सरकार का विश्वास मत गिरने से लोकतंत्र की जीत होने पर ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष रामप्रसाद साहू की अगुआई में पीपली चौराहे के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई है। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामदयाल सुवालका, बलराम चौपडा एडवोकेट, हनुमान सिंहल, जितेन्द्र सिंह, कमल सरदार, पुष्पचंद जैन, जहुरूद्दीन, मनोज कासलीवाल, फारूख अंसारी, सराफत अली, उमाकांत भारद्वाज, जावेद अहमद नकवी, राजेश गौड़, नाथूलाल वर्मा, नंदलाल वर्मा, कमल सरदार सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।

देवली|भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक विधानसभा में विश्वास हासिल करने से पहले ही मैदान छोड़ कर भागने पड़ा। इस दौरान ब्लॉक महामंत्री चांदमल जैन, गौरधन कंछल, विनोद पुजारी,नीरज शर्मा,आकाश कंछल, ओमप्रकाश मंगल, रमेश गोयल,विशन टेलर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बंथली|भाजपा द्वारा कर्नाटक विधानसभा में बहुमत हासिल नहीं करने तथा मुख्यमंत्री पद से येदुरप्पा द्वारा इस्तीफा दिए जाने के घटनाक्रम पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा ने इसे कानून व संविधान की जीत बताया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भाजपा को बहुमत साबित करने के आदेश दिए। तथा कांग्रेस गरीबों व सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली सरकार।राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन को देखते हुए जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका जवाब देगी।

नगरफोर्ट. भाजपा की हार पर बस स्टैंड पर खुशी मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

निवाई सरकार गिरने पर खुशी मनाते कांग्रेसी

खबरें और भी हैं...