पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजरी से भरे ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर, भाई बहन हुए घायल

बजरी से भरे ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर, भाई-बहन हुए घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरी से भरे ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर, भाई-बहन हुए घायल

निवाई| खणदेवत रोड पर मंगलवार की रात बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सीदडा निवासी मुकेश एवं उसकी बहन सोनम पुत्री रामेश्वर मीणा दोनों मोटरसाईकिल से निवाई से अपने गांव सीदडा जा रहे थे। इस दौरान सामने से तेज गति में आ रहे बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने ट्रैक्टर को गफलत एवं लापरवाही से चलाकर बाइक के टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बहन भाइयों को स्थानीय राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सोनम को टोंक सआदत अस्पताल रैफर कर दिया। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...