दान-धर्म से जीवन का कल्याण
निवाई | सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में बड़ा जैन मन्दिर के पास पारसनाथ बिहारी भवन में केसरी मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज ने धर्म सभा को सम्बोधित किया। उन्होंंने कहा कि जीवन अमूल्य है इसका सदुपयोग कर लो, जीवन सुधर जायेगा। प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संघी ने बताया कि प्रवचन माला से पूर्व दीप प्रज्वलन पारसमल जैन वैशाली नगर जयपुर ने किया एवं मंगलाचरण सतीश भाणजा ने किया। कार्यक्रम में श्रद्धालु मौजूद थे।