बेगमपुरा गांव में बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
अलीगढ़ | बेगमपुरा गांव में सोमवार को बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर ने गेंद के शॉट लगाकर किया। इस मौके पर डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम लईक खान ने की। उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इस तरह की प्रतियोगिता से प्रतिभाओं में निखार आता है। आयोजक बुद्धि प्रकाश मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 टीमें हिस्सा ले रही है जो 27 मई तक होगी। विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक एवं इनाम वितरण किया जाएगा।
निवाई में 26वां रक्तदान शिविर आज
निवाई | रक्तदान शिविर समिति निवाई द्वारा 26वां विशाल रक्तदान शिविर होटल गोविन्द पैलेस में मंगलवार को सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। समिति के संयोजक राकेश चंवरिया ने बताया कि शिविर का आयोजन पार्षद आलोक मीणा के जन्म दिन के उपलक्ष्य में होगा। शिविर स्वास्थ्य कल्याण बल्ड बैंक जयपुर की टीम द्वारा सम्पन्न करवाया जाएगा।
11 सूत्री मांगों के लिए पंचायतीराज मंत्रालय कर्मचारियों का धरना
निवाई | पंचायत समिति परिसर में अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में पंचायत राज मंत्रालय कर्मचारी धरने पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने पंचायत समिति में आने वाले ग्रामीणों व अन्य कर्मचारियों को शरबत पिलाया। इस दौरान काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया । इस अवसर पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर मीणा, कोषाध्यक्ष लोकेश वर्मा, सचिव सुनिल गुर्जर, संगठन मंत्री कविता कसोटिया, प्रवक्ता प्रेमचंद माली, उपाध्यक्ष सोनू कुमारी, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र चौधरी, मीरा चौधरी, ललिता स्वामी, बीरबल मीणा, सागर सोनी एवं रूपेश्वर सिंह छाबड़ी , राजेंद्र महावर, नरेन्द्र मीणा, सुशील खंगार सहित कई पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद थे। अध्यक्ष मीणा ने बताया कि पंचायत समिति सैकड़ों राहगीरों एवं कर्मचारियों को शरबत पिलाई गई।
मनरेगा योजना के कार्यांे का आज से करेंगे बहिष्कार
टोंक | नियमितिकरण की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से हडताल कर रहे महात्मा गांधी मनरेगा संविदाकर्मी मंगलवार से नरेगा कार्य का बहिष्कार करेंगे। जबकि मांगे नही मानने पर 24 मई से सभी कार्याे का बहिष्कार कर सरकार के प्रति आक्रोश जाहिर करेंगे। उनके साथ पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी भी अपनी मांगो व एलडीसी 2013 की भर्ती को पूर्ण कराने के लिए मंगलवार से मनरेगा योजना का कार्य बहिष्कार कर 24 मई से सभी कार्यो का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करेंगे। दोनों संगठनों ने धरना स्थल पर एकजुट होकर सरकार को अपनी मांगों के सम्बन्ध मे अवगत कराया। वही इस दौरान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन द्वारा अटल सेवा केन्द्र के बाहर आने-जाने वाले सभी लोगों को शरबत व शीतल जल पिलाया गया।