पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अघोषित बिजली कटौती न करने के निर्देश

अघोषित बिजली कटौती न करने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा की गुणवत्ता के लिए शिविर जरूरी

टोंक। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कक्ष में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि अजीत सिंह मेहता ने शिक्षा की गुणवत्ता एवं गरीब बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जाेर दिया। कार्यक्रम में ब्लाक शिक्षा अधिकारी नादान सिंह गुर्जर ने शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया।


अघोषित बिजली कटौती न करने के निर्देश

टोंक। कलेक्टर रामचन्द्र ढ़ेनवाल ने भीषण गर्मी के मध्यनजर पानी,बिजली एवं चिकित्सा विभाग को सचेत रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण हो। कलेक्टर कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए पीएचईडी के एसीई से जिले में वितरित की जा रही पेयजल सप्लाई की जानकारी ली। साथ ही कई भी पेयजल सप्लाई बाधित होने या समस्या होने पर शीघ्र उसका निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अघोषित बिजली कटौती नहीं करने पर जोर दिया। बैठक में एडीएम लोकेश कुमार गौतम, सीईओ ओम प्रकाश जांगीड़ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

न्याय आपके द्वार शिविर आज लगंेगे : टोंक। न्याय आपके द्वार के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों मंे शिविर लगेंगे। मंगलवार को निवाई पंचायत ललवाड़ी में, मालड़ा में, चैनपुरा में, लांबाकला में, सूथड़ा एवं तहसील पीपलूकी पंचायत बगड़ी में राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...