टोंक. बूथ सत्यापन कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते जिला प्रभारी सुरेश टांक।
भास्कर न्यूज | टोंक
भाजपा टोंक विधानसभा का बूथ सत्यापन कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को पुरानी टोंक स्थित नामदेव धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाप्रभारी सुरेश टांक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही बनते है। विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हर तबका लाभान्वित हो रहा हैं। जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि संगठनात्मक जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। जिला महामंत्री दीपक संगत ने कार्यकर्ताओं को बूथ निर्माण सप्ताह की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान जगदीश गुर्जर, सतीष चंदेल, जिला महामंत्री रामचन्द्र गुर्जर, नरेश बंसल, राधेश्याम डोई आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उधर, सर्किट हाऊस में जिलास्तरीय प्रबुद्धजन नागरिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को जिलाध्यक्ष गणेश माहुर की अध्यक्षता व चैयरमेन अजमेर विकास प्राधिकरण व संभाग प्रभारी शिव शंकर हेड़ा, जिला संगठन प्रभारी सुरेश टांक की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई।
भाजपा महिला मंडल की बैठक
निवाई | गांव अरनिया में सोमवार को भाजपा महिला मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष मीना सोनी की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुशीला सालोदिया की मौजूदगी में आयोजित हुई। जिला महामंत्री एवं जिला प्रभारी सुशीला सालोदिया, सीमा जांगिड़, इन्द्रा देवी, रसीला देवी, ममता शर्मा, अन्नु देवी, सीमा बैरवा, लाली देवी, काली देवी, मंजू कंवर एवं उगन्ती देवी सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद थे।
बूथ पर 50 कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य
नगरफोर्ट। लघु पुष्कर मांडकला सरोवर तट पर स्थित देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में देवली-उनियारा के 295 बूथ अध्यक्षों सहित 7 मंडल कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सोमवार को टोंक जिला संगठन प्रभारी सुरेश टाक की अध्यक्षता में हुआ। जिला प्रभारी सुरेश टाक ने सभी बूथ अध्यक्षों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का इमानदारी से पालन करने की बात कही। हर बूथ पर 50-50 कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया।