टोंक। कृषि मंड़ी परिसर में पल्लेदार मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित मंडी व्यापारियों ने 101 परिंडे बांधे। इस दौरान सभी ने परिंड़ों में पानी भरने का संकल्प लिया।
निवाई। दैनिक भास्कर के सेव द वर्ल्ड अभियान के तहत सोमवार को शिवाजी पार्क में प्रधान चन्द्रकला गुर्जर एवं पार्षद पृथ्वीराज टाटावत ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। टोडारायसिंह। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने छात्राओं ने शिविर प्रभारी रेणु मंगल व सुरेन्द्र पाल भारद्वाज के सान्निध्य में नृसिंह बाग में मूक पक्षियों के लिए 21 पानी के परिंडे बांधे है।
निवाई
टोडारायसिंह
टोंक