अंधड़ से टीन-टप्पर उड़े, पोल गिरे
निवाई | मंगलवार की रात आए अंधड़ से गांव अरनिया में घरों पर लगे हुए टीन शेड एवं छप्पर उड़ गए। आंधी से विद्युत पोल भी गिर गए। मंगलवार की रात तेज आंधी चलने लगी। आंधी से गांव अरनिया में सुरेश गुर्जर के बाड़े में लगे हुए टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। अंधड़ में कई घरों के छप्पर भी उड़ गए।
निवाई. अंधड़ से गिरे टिन शेड।