पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विनयांजली सभा में दी श्रद्धाजंलि

विनयांजली सभा में दी श्रद्धाजंलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| गुरुवार को बिहारी भवन में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में मुनि विश्रांत सागर महाराज के सान्निध्य में विनयांजलि सभा आयोजित की गई। प्रवक्ता विमल जौला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आर्यिका विशुद्ध मति माताजी के संघ की क्षुल्लिका विवर्धमति माताजी का देवलोक गमन हो जाने पर विनयांजली सभा आयोजित हुई।

विनयांजली में उपस्थित समाज के लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। सभा में महावीर प्रसाद पराणा, अशोक बिलाला, ताराचन्द लटूरिया, अजीत काला, राकेश संघी, विमल झिलाय, अशोक जैन, मदनलाल वर्मा, नन्दलाल चौधरी, महिला मण्डल की अध्यक्षा शशी लुहारा, पिंकी जैन, महेन्द्र सारसोप एवं रामपाल चंवरिया सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

इसी प्रकार अग्रवाल जैन मन्दिर में आचार्य इन्द्रनंदी ससंघ के सान्निध्य में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...