निवाई| स्थानीय कृषि मंडी में शुक्रवार को तीसरे दिन भी पल्लेदारों की हडताल रही। हडताल के चलते मण्डी परिसर सुनसान नजर आया। पल्लेदारों की हडताल को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंगलाल बेनीवाल की अध्यक्षता में मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पल्लेदारों की हडताल का समाधान करने को लेकर चर्चा की। बाद में मण्डी सचिव रामबिलास यादव की अध्यक्षता में व्यापार मंडल व पल्लेदारा एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें हडताल समाप्त करने को लेकर वार्ता हुई। लेकिन वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई। बैठक में व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष ताराचंद बोहरा,महामंत्री राजेन्द्र टोडवाल, ओमप्रकाश चंवरिया, रमेशचंद गिन्दोडी, सुनील अग्रवाल, पारस जैन, रामेश्वर चौधरी, पल्लेदार एसोसिएशन से दुर्गालाल, भगवान, नाथूलाल व सत्यनारायण मौजूद थे।