निवाई. वनस्थली मोड स्थित मूंगफली के गौदाम का चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर।
भास्कर न्यूज | निवाई
गुरुवार की रात बनस्थली मोड स्थित रिको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक गोदाम से चोर शटर को तोड़कर मूंगफली की बोरियां चुराकर ले गए। मूंगफली की कीमत लगभग 1 लाख 50 रुपए है। व्यापारी शिखरचंद जैन ने बताया कि रिको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित स्टार एग्री कम्पनी के गोदाम का गुरुवार की रात चोरों ने शटर तोड़ दिया। शटर तोड़कर चोर गोदाम में घुस गए और गोदाम में रखी बोरियों में से करीब 95 बोरियां मूंगफली की चुराकर ले गए। चोरी की सूचना कम्पनी के चौकीदार ने शुक्रवार की सुबह कम्पनी के प्रतिनिधि को दी। कम्पनी के प्रतिनिधि ने गोदाम में चोरी की सूचना पीड़ित व्यापारी को दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे और चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।