निवाई|शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 11-ए पर गांव हिगोनिया मोड के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व स्पार्कियों में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया तथा स्पार्कियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते दतवास पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेस से सैटेलाईट अस्पताल चाकसू में उपचार के लिए भर्ती करवाया जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। दतवास थाना पुलिस के हैड कानि. मालसिंह ने शुक्रवार की सुबह मलारना डूंगर निवासी रामरूप पुत्र केसरलाल गुर्जर ट्रेक्टर से कौथून की ओर आ रहा था। इसी दौरान हिगोनिया मोड के पास सामने से आ रही स्पार्कियो कार से ट्रेक्टर की भिडन्त हो गई। दोनों वहां की टक्कर के बाद स्पार्कियो व ट्रेक्टर सडक किनारे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से दोनों वाहनों को बाहर निकलवाया और घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
निवाई.एन एच 11 ए पर हिंगोनिया मोड पर
ट्रैक्टर व स्कार्पियो की भिडन्त में क्षतिग्रस्त कार।