निवाई | विद्युत लाइनों की मरम्मत व रख-रखाव के चलते सोमवार को 132 केवी जीएसएस की सप्लाई बंद रहेगी। एईएन रामलखन जाट ने बताया कि सोमवार को 33 केवी निवासी सिटी व झिलाय फीडर बंद रहने से निवाई नगरपालिका क्षेत्र व समस्त ग्रामों की सप्लाई सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक बंद रहेगी।