पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोहेला गांव में 130 टन बजरी का भंडारण किया सीज

सोहेला गांव में 130 टन बजरी का भंडारण किया सीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलू | सोहेला गांव में बजरी के हो रखे लगभग 130 टन अवैध भंडारण को जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई है। तहसीलदार दौलतसिंह राठौड़ ने बताया कि सोहेला में खनिज विभाग के कर्मचारियों, बरौनी पुलिस, गिरदावर, पटवारी के सहयोग से 130 टन अवैध बजरी का भंडारण सीज किया है। नवरंगपुरा-बिस्यालू समीप से एक अवैध बजरी भरी ट्रैक्टर ट्राॅली भी सीज की गई है।

अनियंत्रित बजरी से भरा ट्रैक्टर घर में घुसा

निवाई | जीवली में बजरी से भरा ट्रैक्ट्रर अनियंत्रित होकर घर में घर में घुस गया और वहां पर खड़ी बाइक पर चढ़ गया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर अवैध रूप से बजरी भरकर गांव से गुजरते हैं। रविवार को बजरी से भरा ट्रैक्ट्रर अनियंत्रित होकर प्रहलाद गुर्जर के घर में जा घुसा।

खबरें और भी हैं...