पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा को मजबूत बनाने के लिए एकजूट हों कार्यकर्ता

भाजपा को मजबूत बनाने के लिए एकजूट हों कार्यकर्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को गोविंद पैलेस में निवाई विधानसभा क्षेत्र के निवाई, डांगरथल, अरनिया, पीपलू, गहलोद, एवं नटवाड़ा भाजपा मंडलों की सामूहिक संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी सुरेश टॉक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मान मिलना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजूट हो। विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि भाजपा ने देश का चहुंमुखी विकास किया है। सफाई आयोग के सदस्य दीपक संगत ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। जिला महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि सरकारी योजनाओं से गांव व ढाणी में बैठे अंतिम व्यक्ति को भी लाभान्वित किया है। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने महिला सशक्तिकरण सहित कई योजनाएं लागू की है।

इस अवसर पर ओपी गुप्ता, शहर अध्यक्ष रामअवतार घाटी, महामंत्री हेमराज स्वर्णकार, पार्षद रतनदीप गुर्जर, जिला भाजयुमो शहर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नाथावत, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, शहर महामंत्री मनोज पाटनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुशीला सालोदिया, शहर अध्यक्ष सुमन साहू, किसान नेता केदार बैनीवाल, सुरज्ञानसिंह खाटरा, हेमराज सोनी, मण्डल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, एससी मोर्चा अध्यक्ष लादूलाल बैरवा, पूर्व सरपंच सावरिया सोनी, सरपंच कमलेश चावला, एडवोकेट रमेश शर्मा, मदन लाल, श्यामसुन्दर शर्मा, सत्यनारायण जायसवाल, सवाई भोज गुर्जर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इसाक मुगल, नवाब अली, शंकरलाल पडियार एवं केदार जायसवाल सहित सभी मण्डलों के पदाधिकारी मौजूद थेे।

खबरें और भी हैं...